छात्रों ने समन्वय में ऑल-राउंडर ट्रॉफी की हासिल
हाल ही में सोलन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित अंतर स्कूल प्रतियोगिता समन्वय 2020 में डगशाई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑल-राउंडर ट्रॉफी को हासिल करके अपनी क्षमता साबित की। यह डग्शिनियन के लिए एक शानदार क्षण था क्यूंकि उन्होंने सभी शैलियों और विषयों में उत्तम स्थान हासिल किया।
एक ओर जहां के.जी कक्षा के छोटे होनहार बच्चों स्वास्तिका ठाकुर और सुहावी कौर ने 'क्रिएटिव स्पार्क' में अपने पसंदीदा रंग पर विचार प्रस्तुत करके पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर युवा वक्ता गर्विश शर्मा दूसरी कक्षा का छात्र और उर्वी शर्मा पहली कक्षा की छात्रा ने प्रॉपस की सहायता से कहानी वाचन करते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। अंतरिशा वर्मा ने "डायनेस्टी ऑफ डांस" में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं समृद्वि शर्मा और भार्गवी वर्मा कक्षा पांचवी की छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा "शूट इट/मैड एड" में विज्ञापक की भूमिका बखूबी निभाकर पहला और तीसरा स्थान सुरक्षित किया। प्रतिस्पर्धा "स्पीच वीवर" में भाग लेते हुए गुनमय चावला कक्षा सातवीं के छात्र ने विषय "व्हट कैन आई ढू फॉर माई कंट्री प्रोग्रेस" पर भाषण देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकारी एवं फोटोग्राफी नामक प्रतिस्पर्धा में इन्द्रवीर सिंह कक्षा नवमी और अनुप्रीत कौर कक्षा दसवीं के छात्रों ने सभी प्रतियोगियों को मात देते हुए पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिस्पर्धा "मोनो एक्टिंग स्टैंड अप कमेडी" में आदित्य राज सिंह कक्षा नवमी को पहले स्थान एवं दिव्यांशु ठाकुर कक्षा ग्यारवीं को दूसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया।
पिछले वर्ष भी यह स्कूल सभी प्रतिभागी स्कूल के बीच विजेता के रूप में खड़ा था। स्कूल के प्रधानाचार्य, डॉ जसपाल सिंह सलूजा, प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कौर सलूजा, अध्यापिकाएं दिप्ति सिंह और सलोनी खन्ना, स्कूल अध्यक्षा सुरजीत कौर बीर और कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह एवं स्कूल सलाहकार सिमरन थापर ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया।
