दाड़लाघाट : अखिल भारतीय हरिजन लीग के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अर्की केशव राम से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अर्की केशव राम को एक ज्ञापन भी सौपा। महासचिव संत राम पंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत पारनु के गांव कंसवाला के स्थाई निवासी धनीराम को पिछले काफी दिनों से पीने के पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर हरिजन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपरोक्त परिवार के सदस्यों को पानी की समस्या से निजात दिलाने एवं उनके घर के नजदीक गांव के लोगों द्वारा दीया तारने से संबंधित एक पत्र एसडीएम अर्की से मिलकर समस्या से निजात दिलाने बारे आग्रह किया। वही,एसडीएम अर्की ने गंभीरता से इस समस्या को सुनकर जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लीग अध्यक्ष चुनी लाल बंसल, महासचिव संतराम पंवर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया, संत लाल गुलाटी, अर्की ब्लॉक कांग्रेस एससी-एसटी के अध्यक्ष सीडी बंसल, सुरेंद्र गर्ग, वीएन बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
