दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत चाखड सफाई अभियान का हुआ आयोजन
( words)
ग्राम पंचायत चाखड में प्रधान गुरुदेई की अध्यक्ष्ता में सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत के हर वार्ड को साफ रखने की शपथ ली गई। प्रधान गुरदेई ने बताया कि इस मौके पर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।
