देहरा: दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनहेत में वार्षिक समारोह की धूम
( words)
-समारोह में स्थानीय विधायक होशियार सिंह रहे मुख्यातिथि
उप मंडल देहरा के तहत डीसीएस लोअर सुनहेत में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देहरा विधायक होशियार सिंह मुख्यातिथि व डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न राज्यों के कल्चर को प्रोमोट किया गया। सबसे पहले नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत आठवीं कक्षा के छात्रों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति पेश की।
वहीं तीसरी कक्षा के छात्रों द्वारा जोकर डांस, चौथी के छात्रों द्वारा आर्मी सांग पर नाच, सातवीं कक्षा द्वारा माइम शो तदोपरांत हिमाचली नाटी, हरियाणा का लोक नाच, पंजाब का गिद्दा, जम्मू का डोगरी, उत्तराखंड का शरारा सहित अन्य राज्यों की मनमोहक प्रस्तुति स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। विद्यार्थियों की हिमाचली नाटी ने वहां उपस्थित जनता का दिल मोह लिया।
स्कूल की प्रधानाचार्य गुंजन परमार द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। वहीं, जनता को संबोधित करते हुए विधायक होशियार सिंह स्कूल प्रबंधन की तारीफ करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। विधायक ने कहा कि स्कूल का एनुअल डे हर एक छात्र के लिए खास दिन होता है, जहां बच्चे सीखने के साथ सिखाते भी हंै। बच्चों के लिए यह सबसे बेहतरीन मंच हैं। कार्यक्रम में दिल्ली कान्वेंट स्कूल ज्वालामुखी के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, सुरानी से निशित शर्मा, अंब से रश्मि राजपूत सहित ग्राम पंचायत लोअर सुनहेत प्रधान आशा कुमारी, उप प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान अविनाश धीमान टीटू, स्कूल एसएमसी प्रधान मीना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
