देहरा : भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर घियोरी प्रधान पूनम दिल्ली में रखेंगी अपना पक्ष

परागपुर विकास खंड की घियोरी पंचायत प्रधान पूनम धीमान "भारतीय राजनीति के माध्यम से राष्ट्र विकास और महिलाओं के समक्ष चुनौतियां" विषय पर महिलाओं का पक्ष प्रस्तुत करेंगी। इंडियन स्कूल आफ डेमोक्रेसी नई दिल्ली द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से 42 महिला जनप्रतिनिधि भाग लेंगी।
इस संदर्भ में प्रधान पूनम धीमान ने बताया कि महिलाएं परिवार बनाती है। परिवार से घर,समाज और देश बनता है। देश प्रदेश में 50% महिला मतदाता होने के वावजूद भी महिलाओं को देश की संसद व प्रदेश की विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व नही मिलता है। पूनम धीमान ने बताया की 2013 तक देश की संसद में 11% महिला संसद लोकसभा में व 10.6%महिला सांसद राज्यसभा में थीं जो 2021 तक लोकसभा में महिला संसद 10.5% रह गंई,तो राज्यसभा में 9% सांसद महिलाएं रह गईं।
पूनम धीमान ने बताया की वर्तमान में 78 महिला सांसद लोकसभा में हैं तो 24 सांसद राज्यसभा में महिलाएं हैं। हिमाचल प्रदेश की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की 2022 प्रदेश विधानसभा चुनावों में मात्र 24 महिला प्रत्याशी मैदान में थी। भाजपा ने 6 आप ने 5 व कांग्रेस से 3 महिलाओं को ही टिकट दिया था। आज प्रदेश के 68 विधायकों में एक मात्र महिला विधायक रीना कश्यप ही हैं। प्रधान पूनम धीमान ने कहा कि 2009 में संविधान के अनुच्छेद 243 में संशोधन कर पंचायती राज में महिला आरक्षण 33% से वड़ाकर 50% किया था। जिसके परिणाम स्वरूप आज देश भर में 15 लाख जनप्रतिनिधि महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता राजनीति में बड़नी चाहिए इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को सकारात्मक प्रयास करने होंगे।