देहरा : स्वस्थानी माता मंदिर में हर्षोउल्लास से मनाया माता का 12वां जन्मदिन
( words)
रक्कड़ स्थित ऐतिहासिक माता स्वस्थानी मंदिर में रविवार को माता का 12वां जन्मदिन बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया गया, जिसमें चौली के मशहूर जागरण ग्रुप सरगम म्यूजिकल द्वारा माता का गुणगान किया। सर्वप्रथम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में झंडा रस्म की अदायगी की गई। उसके बाद हवन यज्ञ का भी भव्य आयोजन किया गया। गरली से भजन गायक विक्रम ठाकुर द्वारा मनावा तेरा गणपति लाडला गणेश वंदना के साथ शुरुआत की तदोपरांत हिमाचल के मशहूर भजन गायक सुदर्शन सरगम द्वारा माता रानी की विभिन्न हाजरियां लगाई गयी।
सुदर्शन द्वारा नचना श्याम दे नाल पर वहां उपस्थित संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया तदोपरांत गायक अक्षय शर्मा द्वारा शेरा वाली पसंद क्यों आयी भजन गाकर भक्तों को निहाल किया। स्वस्थानी मंदिर कमेटी मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, नवीन शर्मा, राजीव शर्मा, विशाल शर्मा, अनुज शर्मा, रणजीत, उमेश डोगरा द्वारा वहां उपस्थित सभी कलाकारों को माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए पंडित मुकेश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह माता के व्रत और मेले माघ महीने के 25 जनवरी से शुरू होने वाले है व इस दौरान कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज, सुमित शास्त्री, अंकुश शर्मा द्वारा कथा का गुणगान किया गया, वहीं माता के व्रत 24 फरवरी को समाप्त होंगे। इस दौरान विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
