देहरा: बढ़ल ठौर स्कूल से सतीश सपेहिया एसएमसी कमेटी के दूसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान
( words)
देहरा: राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय बढ़ल ठौर में एसएमसी कमेटी का गठन किया गया। यह गठन सत्र 2024-25 के लिए वीरवार को स्कूल के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें सतीश स्पेहिया को दूसरी बार एसएमसी कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं सतीश सपेहिया ने कहा कि स्कूल में कोई भी समस्या न आए इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर विद्यालय व छात्रों के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। एसएमसी कमेटी प्रधान बनने पर प्रधानाचार्य ने समस्त नई कमेटी को बधाई दी।
