देहरा : समाजसेवी मुकेश कुमार ने चलाई 'जस्टिस फॉर जीवन धीमान' मुहिम
( words)
जसवां-परागपुर में जीवन धीमान मारपीट मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। एक कांग्रेस नेता व उनके करीबियों के खिलाफ जीवन धीमान को मारने के आरोप लगे हैं। अब ज्वालामुखी के समाजसेवी मुकेश कुमार भी जीवन धीमान के साथ खड़े हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉर जीवन धीमान' मुहिम चला दी है। इस मुहिम को बहुत से लोगों ने समर्थन देना भी शुरू कर दिया है।
समाजसेवी मुकेश कुमार ने इस मुहिम को बड़े ही जोरो-शोरों से सोशल मीडिया पर चलाया है। मुकेश ने कहा कि वह सदैव सच की लड़ाई लड़ते हैं। इस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर यह मुहिम चलाई है, जिसका सभी समर्थन करें और जीवन धीमान को न्याय दिलाएं।
