देहरा: सुरिंदर मनकोटिया ने रक्कड़ में मेधावी छात्रों को बांटे टैबलेट
( words)
जसवां-परागपुर से कांग्रेस नेता व कर्मचारी कल्याण बोर्ड पूर्व के उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में मनकोटिया द्वारा मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। अपने संबोधन में मनकोटिया ने छात्रों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं वहीं, छात्रों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण योजना के बारे में भी बताया कि छात्र मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण ले सकते हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ हर मंच पर बोलना सीख जाते हैं, इंग्लिश बोलना सीखते हंै, अच्छी आदतों पर काम करते हैं, महान लोगों की जीवनी एवं प्रेरक पुस्तकें पढ़कर अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करते हैं तो वे महत्वपूर्ण बनने का प्रयास कर रहे हैं।
आज इस विद्यालय में कुछ विद्यार्थी सम्मानित हुए हैं तो कहीं न कहीं उनमें अनूठी प्रतिभा है। केवल शिक्षा, पढ़ाई से आप एक अच्छे पद को प्राप्त करके या व्यापार में अच्छे पैकेज को पाकर अपनी जीविका के लक्ष्य को पूरा करते हो, मगर रचनात्मक गतिविधियों से जीवन जीने की कला का लक्ष्य पूरा होता है पढ़ाई के साथ साथ रचनात्मक कार्य करके हम बहुमुखी प्रतिभा के धनी हो जाते हैं। उन्हानें कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप बहुमुखी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित करेंगे और समाज को उज्ज्वल बनाएंगे।
