देहरा : केंद्रीय संस्कृत विवि में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
( words)
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज नासिक में हुए राष्ट्रीय युवमहोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को एनएसएस के छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. शीशराम , एनएसएस अधिकारी अमित वालिया सहित डॉ.मनोज श्रीमाल, डॉ. मनीष कुमार, अमर चंद, डॉ. विनोद शर्मा, आशीष भाटिया व प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
