अर्की : मांगाें काे लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक दीवान चंदेल से मिला प्रतिनिधिमंडल
मनाेज शर्मा। अर्की
राजकीय सी एंड वी खंड धुन्दन की कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद गौतम की अध्यक्षता में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन दीवान चंदेल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन को एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से मांग की कि कला विषय के साथ व्यवसायिक विषय को न जोड़ा जाए, माध्यमिक पाठशाला में स्थानांतरण के लिए 100 बच्चों की शर्त को हटाया जाए व प्रति वर्ष कला विषय के लिए विशेष नीधि उपलब्ध करवाई जाए। कला विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव बारे बात रखें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सी एंड वी सोलन कमल चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीत रघुवंशी, अध्यक्ष खंड धुंदन कृष्णकांत गौतम, सचिव रतनलाल ल कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शामिल रहे।
