करसाेग : मुख्यमंत्री से मिला पांगणा का प्रतिनिधिमंडल
राज सोनी । करसाेग
पांगणा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ता और समाजसेवी जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जिसमें समाजसेवी चेतन शर्मा, प्रधान बही -सरही कमलेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्या तारा, महिला मंडल शाना सदस्य सोनिया, ममता, उर्मिला, वार्ड सदस्या पदमा गुप्ता शामिल रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांगणा में रिक्त पड़े पदों को भरने, राकणी-शाना रोड, पुराने बस स्टैंड से पांगणा बाजार तक का रोड पक्का करवाने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया। 20 वर्ष पहले पांगणा-मझागन सड़क को पक्का करने को लेकर भी मांग रखी गई। समाजसेवी जितेंद्र महाजन और चेतन शर्मा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र को सौगातें प्रदान की जा रही है। पांगणा की जनता भी क्षेत्र में कॉलेज खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से आस लगाए बैठी है। पांगणा में कॉलेज खुलने से यहां से सटे 3 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समस्याओं को सुनने के लिए समय देने का आभार प्रकट किया।
