मंडी जिले के सात मील में बादल फटने से तबाही
( words)
मंडी जिले के सात मील में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। दो वाहन पानी में बह गए हैं। लोग भाग कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं। 15 लोग फंसे हुए हैं। मझवाड़ में एक पशुशाला गिर गई। यहां एक महिला लापता हो गई है। वहीं, बल्ह घाटी के 100 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। बिजली,पानी और दूरसंचार सेवाएं ठप पड़ी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
जिले में 300 से अधिक संपर्क मार्ग और 1500 के करीब बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। सुकेती और उसकी सहायक खड्डें पूरे उफान पर हैं। खड्डों का ताडंव तीसरे दिन भी जारी है। तीसरे दिन भी डडौर और नेरचौक में बाढ़ का पानी कई घरों और दुकानों में घुसने से भारी नुकसान हुआ है। धर्मपुर में सौन खड्ड लोगों को डरा रही है। सरकाघाट उपमंडल में भूस्खलन से हालात विकराल हो गए हैं।