शिमला : ग्रामीण क्षेत्र का विकास मेरी प्रमुखता-विक्रमादित्य सिंह

फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे, उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढ़ना उनका लक्ष्य है। आज पिपली धार पंचायत में विधायक आपके द्वार में लोगों को संबाेधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है, जो समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए उन्हें उनके हाथों को ओर मजबूत करना है, जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें। पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहे हैं, वह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ मांगे भी रखीं, जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 12,50 लाख रुपए भी स्वीकृति किए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, एमडी शर्मा प्रधान लाजवंती, पूनम ठाकुर, मीरा शर्मा, ऊषा, दवेंद्र, बीडीसी सीता शर्मा, रीता भारद्वाज, आशा वर्मा, प्रेम शर्मा व किरण सहित कई अन्य पार्टी पदधाधिकारी, महिला मंडल, पंचायत के वार्ड सदस्य के अतिरिक्त कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।