धर्मपुर : अंजू कटवाल ने किया संधोल क्षेत्र का नाम रोशन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट धर्मपुर
उपमंडल धर्मपुर के संधोल क्षेत्र के गांव रवाडा से संबंध रखने वाली अंजू कटवाल डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बतौर शिक्षिका कार्यरत हंै। स्काउट एंड गाइड में बेहतर कार्य करने के लिए स्काउट एंड गाईड के स्थापना दिवस के अवसर पर महामहीम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वानाथ अर्लेकर द्वारा अंजु कटवाल को सम्मानित किया गया। अंजू को मिले इस सम्मान से समूचे धर्मपुर में खुशी की लहर है। उनकी इस कामयाबी पर सहारा फाउंडेशन के मुखिया व युवा नेता भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद कश्मीर सिंह, समौड पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी, खनोड पंचायत प्रधान आशा देवी, धर्मपुर की प्रधान ज्योति देवी ,भरौरी पंचायत प्रधान अनिता ने बधाई दी है।
