धर्मशाला: अजीत मैमोरियल धौलाधार स्कूल योल कैंट में क्रिसमस की धूम
( words)
अजीत मैमोरियल धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल योल कैंट में आज क्रिसमस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छोटी कक्षाओं के सभी बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर आए थे। स्कूल प्रबंधक और अध्यापकों द्वारा बच्चों को प्रभु यीशु के बारे में बताया गया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अंत में बच्चों को आकर्षक उपहार देकर स्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
