धर्मशाला : 25 जनवरी तक चक्की पुल नहीं खोला तो 26 को करेंगे धरना-प्रदर्शन : जितेंद्र सिंह पठानिया
** नूरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष ने सरकार के 1 साल के कार्य को शून्य दिया करार
**कहा, इस सरकार में बद से बदतर हो गए नूरपुर के हालात
भाजपा द्वारा हिमाचल की सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नूरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पठानिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता की और सरकार के 1 साल के कार्य को शून्य करार दिया।
पठानिया ने कहा कि सीएम सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं, लेकिन इस सरकार में नूरपुर के हालात बद से बदतर हो गए हैं। एक वर्ष में जो व्यवस्था परिवर्तन हुआ है, मैं उसका हाल बताने आया हूं। एक साल में नूरपुर अस्पताल की हालत खराब हो गई है। अस्पताल के लिए जो मशीनरी पहुंची थी, उसे उठाकर ऊना पहुंचा दिया गया है। आज नूरपुर रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है।
वहीं, चक्की पुल 22 महीने से बंद पड़ा है। ज्ञापन देने के बावजूद भी इसे नहीं खोला जा रहा है। 25 जनवरी तक सरकार का रवैया इसी प्रकार रहा तो 26 जनवरी को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जसूर में फ्लाईओवर का काम बहुत धीमी गति े चला हुआ है, जिससे दुकानदार काफी परेशान हैं।
