धर्मशाला: गग्गल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 15 जनवरी को होने वाली जनसुनवाई निरस्त
( words)
प्रशासक पुनर्वासन और पुन: स्थापन व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना हेतु 15 जनवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में इस जनसुनवाई को रद्द किया गया है। उन्होंने प्रभावित लोगों को सूचित किया है कि पूर्व में 15 जनवरी को ग्राम सभा में होने वाली जनसुनवाई को निरस्त कर दिया गया है।
