धर्मशाला: किशन कपूर के निधन पर भावुक हुए रमेश धवाला, बोले- मैंने अपना सच्चा दोस्त खो दिया
( words)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किशन कपूर का अंतिम संस्कार मांझी खड्ड स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दुखद मौके पर किशन कपूर की पार्थिव देह को देख कर पूर्व मंत्री रमेश धवाला भावुक हो गए और वे फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने अपनी भावनाओं का इज़हार करते हुए कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक सरदार हरि नारायण सैनी के बाद किशन कपूर के रूप में उन्होंने अपना दूसरा सच्चा दोस्त खो दिया है।
किशन कपूर के निधन से राजनीति और समाज में एक बड़ी कमी महसूस की जा रही है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।
