धर्मशाला: 7 अप्रैल को इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
( words)
धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के सहायक अभियंता रमेश चंद ने जानकारी दी है कि 7 अप्रैल को मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी मंदल फीडर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में पास्सु, ढगवार, मनेड़, अप्पर मनेड़ (दाड़ी क्षेत्र) तथा आसपास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियंता ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
