पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा मंडल सोलन द्वारा किए गए फल वितरण
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर युवा मोर्चा मंडल सोलन द्वारा कुष्ठरोगी अस्पताल चंबाघाट में फल वितरण किए गए। यह कार्य युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ। इस उपलक्ष्य पर पूर्व मंत्री की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई और रोगियो द्वारा भी उनका धन्यवाद किया गया। धूमल इसी तरह से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का मार्गदर्शन करते रहे इसकी कामना भी की गई। इस उपलक्ष्य पर जिला सचिव युवा मोर्चा दिनकर कुमार, युवा मोर्चा मण्डल के महामंत्री अरुण ठाकुर, मंडल सचिव राजेंद्र शर्मा, मंडल आईटी हेड दिव्यांशु हंस, मंडल सोशल मीडिया अभिषेक गुप्ता, मंडल प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, मंडल सचिव गौरव साहनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।