कुनिहार : तालाब मैदान में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
कन्या विद्यालय कुनिहार तालाब मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन द्वारा हुआ। जिला क्रीड़ा संघ व विद्यालय प्रसासन द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया।मुख्यातिथि ने बच्चों को संबाेधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए दो टीमों में एक विजेता व एक उप विजेता बनता है, जो अधिक मेहनत करता है, वह विजेता बनकर उभरता है। उन्होंने अपनी ओर से आयोजको को 5100 रुपए दिए तथा जिला परिषद फंड से विद्यालय में बन रहे कमरों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
