साेलन : गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में छात्रों के लिए 'पोट्लक पार्टी ' का आयोजन किया गया, जिसकी थीम थी- 'शेयरिंग इज़ केयरिं'। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, पीयूष गर्ग, प्रधानाचार्या लखविंदर कौर, उपप्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर सभी विद्यार्थियों ने कक्षा की सज्जा की और विद्यार्थियों ने घर से थीम के अनुसार लाए भिन्न-भिन्न व्यंजन कक्षा में मिल बांट-कर खाए। तत्पश्चात कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां दीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी के लिए उपहार तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
