डाॅ. राजीव सैजल 10 फरवरी को रहेंगे सोलन प्रवास पर
( words)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 10 फरवरी, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे ।
डाॅ. सैजल 10 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत जाडली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली के भवन का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
