कुनिहार :डॉ राजीव सहजल 4 अक्तूबर को करेंगे पट्टाबरावरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल मंगलवार 4 अक्तूबर को पट्टाबरावरी में लगभग 80 लाख रुपए से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व साढ़े 3 लाख रुपए से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरों का उद्घाटन करेंगें। यह जानकारी पट्टाबरावरी पंचायत की पूर्व प्रधान प्रोमिला कौशल ने दी तथा सभी क्षेत्र वासियों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंत्री डॉ. राजीव सहजल 4 अक्तूबर को ठीक एक बजे कार्यक्रम में पहुंचकर उद्घाटन के बाद विद्यालय प्रांगण में जनसभा को भी संबाेधित करेंगे।
