दाड़लाघाट : यूथ फार्मर क्लब व रामलीला क्लब स्यार द्वारा किया जा रहा दुर्गा पूजा का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
पंचायत दाड़लाघाट के यूथ फार्मर क्लब व रामलीला क्लब स्यार द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि क्लब पिछले 18 वर्षों से स्यार में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा के साथ करता आ रहा है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष क्लब के सदस्यों ने पूजा में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए सभी सदस्य और पंचायत वासि बधाई के पात्र है। इस धार्मिक आयोजन में श्रीदेवी भागवत के मूल पाठ के अलावा प्रतिदिन दो काल की पूजा, हवन, आरती, भोग व भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दशहरे के दूसरे दिन एकादशी को धूमधाम के साथ गोविंद सागर झील में माता की इन भव्य मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाएगा।
हवन को भी शुभ मुहूर्त में निकाल कर हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रत्न सिंह पाल, जय चंद चंदेल, रत्न चंद, बालक राम शर्मा, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमल कौंडल, कमलकांत, कुलदीप, सत्यापाल, नीरज कपिल, रवि चंद्र प्रताप, सुरेश शुक्ला, वीरेंद्र रत्न, प्रकाश, वीरेंद्र गौतम, कमल, पवन, नीरज, कार्तिक, सनी, विकास, भरत, सनी चंदेल, हेमराज गौतम, नरेश शर्मा, राकेश गौतम व नरेश गौतम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
