दाड़लाघाट: राजकीय उच्च पाठशाला हनुमान बड़ोग में शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन
राजकीय उच्च पाठशाला हनुमान बड़ोग में विद्यालय स्तर पर शिक्षा का संवाद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान हेम चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक हमेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कोविड-19 महामारी के दौरान सुरक्षा एवं छात्रों को पढ़ाई के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपने भाषण में अभिभावकों से आग्रह किया कि वे परीक्षा के लिए छात्रों की तैयारी के साथ साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभाव से बचाए। इस मौके पर व्यक्तिगत स्वच्छता, छात्रवृत्ति, मध्यान भोजन योजना, क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स दिए। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हेमचंद, मुख्य अध्यापक हमेंद्र गुप्ता सहित अन्य अध्यापक व 40 सदस्य व मौजूद रहे।
