परवाणू नगर परिषद में शपथ ग्रहण समाहर्रो आयोजित
( words)
शुक्रवार को परवाणू नगर परिषद में शपथ ग्रहण समाहर्रो आयोजित किया गया। शपथ समाहरो में जीते हुए उम्मीदवारों ने शपथ ग्रहण की।
नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ और वार्ड नंबर 9 से जीती हुई उम्मीदवार निशा शर्मा को परवाणू नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया एवम उपाध्यक्ष पद के लिए सोनियाँ शर्मा ने शपथ ग्रहण की। शपथ समाहरो में भाजपा के जीते हुए सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। निशा शर्मा ने कहा जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और परवाणू के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास एवं बाबा हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
