अचानक वोल्टेज बढ़ने से जले लोगों के विद्युत उपकरण
दाड़लाघाट। वीरवार रात बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ जाने से ग्राम पंचायत दावटी के गांव सावग व लादी में कई लोगों के घरों में लगे अनेक विद्युत उपकरण जल गए। सावग व लादी गांव में लोगों के घरों में बल्व, ट्यूब लाईटें गिज़र, ब्लोअर, टीवी, फ्रिज व अन्य विधुत उपकरण जल गए। इससे स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष है।
गांव सावग व लादी के निवासी सोहन लाल वर्मा,हरि राम कौंडल, बाबू राम, गीता राम, प्रकाश, जगत राम, विजय, दीपू, अनिल, अमर देव, बाबूराम, देवराज, कौशल्या ने बताया कि उनके घरों में लगी एलसीडी सहित अन्य विद्युत उपकरण अचानक वोल्टेज बढ़ने से जल गए। क्षेत्र में कई अन्य लोगों ने भी विद्युत उपकरण जलने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि हर माह मरम्मत व रख रखाव के नाम पर विभाग पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बंद रखता है फिर भी इस तरह के हादसे होना चिंता का विषय है।लोगों ने विभाग से मांग की है कि विभाग उनके घरों में हुए नुकसान की भरपाई की जाए अन्यथा उपभोक्ता अदालत में मामले को उठाया जाएगा।
इस संबंध में विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते यह समस्या पेश आई है जिसे ठीक किया जा रहा है।
