दाड़लाघाट में हुई विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा सभी पुरानी मांगों जिसमें पिछले महंगाई भत्ते की बहाली के साथ 65,70,75 वर्ष के बाद 5,10,15% भत्ते को बेसिक पेंशन में समलित करना व सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करना आदि शामिल है।
बैठक में अंबुजा प्रशासन दाड़लाघाट से आग्रह है कि पड़ोसी सीमेंट प्लांट व किए गए समझौते के मुताबिक उन सभी लैंड लूजर को रोजगार मुहैया करवाया जाए, जिन्हें आज तक रोजगार नहीं दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई दी। साथ ही प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि एनपीएस पर अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली नौकरी में आय सीमा की शर्त को हटाया जाए। इस मौके पर परसराम, लेख राम, राजेंद्र सिंह, बाबूराम, संतराम ,लेख राम, दिलाराम, सुंदर राम, सुखराम, नंदलाल, कृष्णु राम, शेर सिंह, मस्तराम, सुहारु राम, फुलू राम, बालक राम, प्रेम केशव सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
