ज्वालामुखी में गरजे विद्युत विभाग के कर्मचारी
-4 तारीख तक भी वेतन-पेंशन न मिलने पर किया प्रदर्शन
-कहा, जब तक वेतन-पेंशन नहीं मिलते, जारी रहेगा प्रदर्शन
विद्युत मंडल ज्वालामुखी में अभियंता, कर्मचारी व पेंशनर फोरम जॉइंट फ्रंट ज्वालामुखी यूनिट के सदस्यों ने इस माह की 4 तारीख तक भी वेतन व पेंशन की अदायगी न होने पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने यूनियन के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में लगातार दूसरे दिन रोष प्रकट किया तथा मांग की कि बिजली बोर्ड में शीघ्र स्थायी एमडी की नियुक्ति की जाए और वेतन व पेंशन की अदायगी प्रति माह पहली तारीख को सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्रीय परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा उठाई गई मांगों का भी पुरजोर समर्थन किया। यूनियन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जब तक वेतन और पेंशन की अदायगी नहीं की जाती है यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
