दाड़लाघाट के इन क्षेत्रों में 23 फरवरी को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
( words)
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग ग्याणा के गांव मांगू,मलावण,संघोई,बांजन, बमबीरा,सेर ग्लोटिया तथा कून सोरिया के क्षेत्रों में 23 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
