जोगिंद्रनगर : धान के गुणवत्ताहीन बीज के चलते किसानों फसल तबाह, प्रशासन से की मुआवजेे की मांग
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
धान के गुणवत्ताहीन बीज के चलते किसानों फसल तबाह हो गई है। ग्राम पंचायत लांगणा के गांव डोल निवासी प्रभात सिंह का कहना है कि उन्होंने कृषि विभाग लडभड़ोल से धान के बीज लिए थे। उन्होंने कहा की बीज लगाने के बाद खेती पूरी तरह से पीली पड़ चुकी है और पूरे खेत तबाह हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए। मेघ सिंह निवासी लांगणा का कहना है कि जो कृषि विभाग लडभड़ोल द्वारा उन्हें धान का बीज दिया गया है उसके लगाने के बाद अब खेतों में धान की खेती खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि लंगणा क्षेत्र में 3 किलोमीटर तक किसानों ने धान की फसल की है। अब किसानों की पूरी फसल खराब हो चुकी है।
उन्होंने कृषि विभाग से गुजारिश की है कि सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों की सहायता की जाए। इस बारे में कृषि विशेषज्ञ अरुण कुमार अबरोल से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल में चौंतड़ा ब्लॉक में जॉइनिंग की है। उन्होंने कहा कि हमारे ब्लॉक की 44 पंचायतें हैं। वहां पर धान की खेती की जाती है। उन्होंने कहा कि अभी उनको किसानों ने दूरभाष द्वारा सूचित किया था कि उनके खेतों में धान पीले पड़ रहे हैं और धान की फसल खराब हो गई है। अरुण कुमार अबरोल ने कहा कि उन्होंने किसानों को खेतों में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ की भी कमी चल रही है।