जिला मंडी के वन निगम के डिपो में लगी आग, कार्यालय के दो कमरे जलकर राख
( words)
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के खलियार में वन निगम के लकड़ी के डिपो में बुधवार सुबह अचानक आग भड़क गई। आग से वन निगम कार्यालय के दो कमरे जलकर राख हो गए हैं। आग से साथ लगता रिहायशी इलाका भी बाल-बाल बचा है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाँकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वंही आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
