ग्राम पंचायत बैरल में नवनिर्वाचन पंचायत की पहली बैठक आयोजित
( words)
दूरदराज़ की ग्राम पंचायत बैरल में पंचायत प्रधान ललिता देवी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचन पंचायत की पहली बैठक हुई। इस दौरान पंचायत प्रधान ललिता देवी ने पंचायत सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान ललिता देवी ने उपप्रधान सहित सभी सदस्यो को बधाई देते हुए सभी को साथ लेकर पंचायत के विकासात्मक कार्यों को तरजीह देने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ललिता देवी, उपप्रधान अजीत सिंह सेन, पंचायत सचिव वंदना गुप्ता, पंचायत सदस्य विकास कपिल, नंदलाल शर्मा, शकुंतला, जयंती देवी, इंद्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
