दाड़लाघाट: रौडी के फाउंटेन यूथ क्लब रौडी ने सफाई अभियान का किया आयोजन
( words)
ग्राम पंचायत रौडी के फाउंटेन यूथ क्लब रौडी द्वारा आगामी शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रौडी में क्लब सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर गांव के रास्तों की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया गया। फाउंटेन यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा व सचिव कमल शर्मा ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोगों को अपने आसपास अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई करनी एवं करवानी चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर फाउंटेन यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा, सचिव कमल शर्मा, विनय, राहुल, प्रदीप, नीरज, निखिल, नवीन सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
