सोना पहली बार 81 हजार रुपए के पार, 30 दिन में दाम ₹4,844 बढ़े

आज यानी 30 जनवरी को सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना पहली बार 81,006 रुपए के स्तर को पार कर गया। पिछले 30 दिनों में सोने के दाम में 4,844 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी की कीमत भी 920 रुपए बढ़कर 91,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल
31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो अब बढ़कर 81,006 रुपए हो गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 91,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल-टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर बनाया था।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
- अमेरिका और UK में ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ी।
- डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोना महंगा हुआ।
- महंगाई में वृद्धि से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
- वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते सोने की मांग बढ़ी।
कहां कितने में मिल रहा सोना?
- दिल्ली: 22 कैरेट – ₹76,250, 24 कैरेट – ₹83,170
- मुंबई: 22 कैरेट – ₹76,100, 24 कैरेट – ₹83,020
- कोलकाता: 22 कैरेट – ₹76,100, 24 कैरेट – ₹83,020
- चेन्नई: 22 कैरेट – ₹76,100, 24 कैरेट – ₹83,020
- भोपाल: 22 कैरेट – ₹76,150, 24 कैरेट – ₹80,070