राजकीय उच्च पाठशाला मैगल एसऍमसी को ब्लॉक स्तरीय स्कूल प्रबंधन समिति ब्लॉक द्रंग-2 में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त
फर्स्ट वर्डिक्ट। पधर
राजकीय उच्च पाठशाला मैगल, स्कूल प्रबंधन समिति के नवनियुक्त प्रधान श्री मुरारी लाल के कठिन परिश्रम का नतीज़ा है कि आज मैगल स्कूल एसऍमसी को पुरे द्रंग ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल हुआ है | मुरारी लाल ने इस स्कूल की दशा ही बदल दी है, मैगल स्कूल के मुख्यध्यापक नानक चंद ने कहा कि जिस तरह का कार्य हमारे स्कूल प्रबंधन समिति ने किया है स्कूल के लिए उस तरह तो पुरे जिले में ही नहीं अपितु पुरे प्रदेश में कहीं पर नहीं हुआ है | पहले स्कूल की हालत बहुत दयनीय थी श्री मुरारी लाल जी ने अपनी टीम के साथ खुद के पैसे इकठे करके स्कूल का नवीनीकरण किया जो कि मुझे नहीं लगता है की इस तरह का कार्य आज तक किसी एस.ऍम.सी प्रधान ने किया होगा | श्री मुरारी लाल ने बताया कि हमारे स्कूल जब तक ठीक नहीं होंगे तब तक हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं, हमने मिलकर मेहनत की और आज उसी का नतीजा है कि हमारी स्कूल प्रबंधन समिति पुरे द्रंग खंड में प्रथम आयी और मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब हम जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे |
