दाड़लाघाट: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एनएसएस यूनिट की तरफ से एक दिवसीय एनएसएस कैम्प विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता एवं एनएसएस प्रभारी विजय चंदेल एवं कमला देवी की देखरेख में हुआ। इस एक दिवस के कैम्प में कैंपस की सुंदरता को बनाए रखने के लिए विद्यालय में क्यारियों की गुढाई करना, स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विद्यालय के चारों तरफ से कूड़ा करकट को इकट्ठा कर एक जगह रख कर जलाना, पानी पीने की जगह को साफ करना आदि निश्चित किया गया। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम एवं उपप्रधानाचार्य हंसराज ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
