ग्राम पंचायत मांगल में महिला मंडल की महिलाओ ने नवनिर्वाचित प्रधान व् उपप्रधान को किया सम्मानित
ग्राम पंचायत मांगल में नैना महिला मंडल समत्याड़ी की प्रधान रामप्यारी एवं सभी महिलाओं ने नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला देवी,उपप्रधान सीताराम ठाकुर व वार्ड नंबर 2 की सदस्य निर्मला देवी,समाज सेवक दीतु राम को सम्मानित किया। इस दौरान महिला मंडल ने अपने गांव की समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के सामने भी रखा। इस मौके पर उपप्रधान सीताराम ठाकुर ने सभी ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि हम सभी प्रतिनिधि आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही हिम केयर,स्वास्थ्य योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,दुर्घटना बीमा योजना,किसान सम्मान निधि योजना,विधवा बुढ़ापा,अपंगता बीमा के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर प्रेमलाल,बृजलाल पंवर,दौलतराम हीरा सिंह,छागू राम,देवेंद्र,धर्मा सहित महिला मंडल की सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
