जोगिंद्रनगर : धूमधाम से निकाली गई गणपति महाराज की भव्य शोभा यात्रा
जोगिंद्रनगर बाजार में 9 दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी की शुरूआत बुधवार सुबह गणपति महाराज की शोभा यात्रा से हुई। गणपति बप्पा की शोभा यात्रा मेंं अपने सैंकडों भक्तजनों ने पूर्ण रूप से भाग लिया। 31 अगस्त बुधवार से लेकर 08 सितंबर वीरवार तक गणपति बप्पा नौ दिनों तक अपने पंडाल में स्थापित रहेगें। शुक्रवार 09 सिंतबर को बडोन खडड में गणपति बप्पा का विर्सजन कर उन्हें सम्पूर्ण जोगिंद्रनगर वासियों द्वारा भक्तिपूर्ण विदाई दी जाएगी। गणेश महोसव समिति जोगिंद्रनगर में पिछले 12 साल से बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये गणेश महोसव का तेहरवां वर्ष है। इस साल भी गणेश महोसव समिति जोगिंद्रनगर के आयोजकों द्वारा गणपति महोत्सव को और अधिक रोचक बनाने के पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। गणेश महोसव समिति के प्रैस सचिव अमित सूद ने बताया कि बुधवार सुबह ठीक 10 बजे समिति के सभी सदस्य शहर के प्रबुद्व एवं सम्मानीय निवासियों सहित गणपति महाराज के पंडाल में इक्कटठे हुए। उहोनें बताया की गणपति जी की शोभा यात्रा,गुरूद्वारा साहिब जोगिंद्रनगर से शुरू होती हुई मेन बाजार जोगिंद्रनगर,सांई मार्केट,लक्ष्मी बाजार,रेलवे चौक से होते हुए वापिस मेन बाजार स्थित उनके पंडाल में पहुंचेगी जहां पर उन्हें बडी धूम-धाम व समान से विराजमान किया गया। इसके उपरांत गणेश महोत्सव समिति प्रधान विवेक वालिया द्वारा गणपति महाराज जी कि पूरे विधिविधान से पूचा-अर्चना कर प्रतिष्ठा की गई। आरती में समिति के सदस्यगण एवं स्थानीय लोगों द्वारा भाग लिया गया।
प्रदेश के प्रसिद्व कलाकार सुरेश राठौर व संदीप शर्मा करेंगें पहली भजन संध्या में गुणगान :
गणेश महोसव कि प्रथम भजन सन्ध्या में प्रदेश के प्रसिद्व गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज में गणपति बप्पा का गुणगान करेगें। वहीं सुर ध्वनि में चंदन,अंकु,गोलडी व छिंदा उनका साथ देगें। वहीं बाल गणेश महोत्सव के पंडाल में गायक कलाकार अजीत शर्मा, चिंटू बाबा व संजीव अपनी मधुर आवाज़ में गणपति महाराज का वंदन कर जनता को भावविभोर करेंगें।