दाड़लाघाट : सन्याडी गांव में हुआ आभार कार्यक्रम का आयोजन, राजेंद्र ठाकुर रहे मुख्यातिथि
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
सन्याडी गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास समिति अर्की के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कुनिहार पंचायत की पूर्व प्रधान अरुणा ठाकुर व बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके सन्याडी व नवगांव पंचायत की महिलाओं ने विकास समिति अर्की द्वारा हरिद्वार व ऋषिकेश की दिन दिवसीय यात्रा के आयोजन को लेकर समिति के संयोजक व अन्य पदाधिकारीयों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया। समिति के सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनकी समिति सभी को साथ लेकर चलने वाली है। उनकी समिति सदा ही महिलाओं का सम्मान करती आई है। समिति ने महिलाओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा करवाने का फैसला लिया है, ताकि सभी महिलाएं एक कुछ पल एकसाथ बिता सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं को वृंदावन सहित अन्य स्थलों के दर्शन समिति द्वारा करवाए जाएंगे। इस मौके पर सन्याडी के पूर्व प्रधान जीतराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य रक्षा ठाकुर, दीपिका, कांता, विकास समिति अध्यक्ष कांशीराम शर्मा, सहित दर्जनों महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।