साेलन : जनकल्याण व समाजिक सुरक्षा मुख्यमंत्री जयराम की शानदार पहल
जिंदगी को सवारने का मूल मंत्र दे रही भाजपा सरकार
नई योजनाओं ने नई रोशनी का दिया संकल्प
रचना झीना शर्मा
हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े 4 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कार्य कर रही। वर्तमान समय में सरकार चुनावी दौर की ओर बढ़ रही है, ऐसे में जब सरकार के अब तक किए कार्यों पर नजर दौड़ाएं, तो पता चलता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनकल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लिए काम करते हुए हिमाचल के लोगों के जीवन में नई रोशनी भरने का काम किया है। सरकार ने जनता को ऐसी योजनाएं दी हैं, जिनके माध्यम से समाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिल रही है। हालांकि वर्तमान सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल कोरोना की बीमारी से निपटने व व्यवस्थाएं करने में भी निकला, उसमें भी बेहतर काम करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को अव्वल करने का काम लगातार किया है, जिसकी तारीफ अलग-अलग मंचों से देश के प्रधानमंत्री कर चुके हैं, जो अपने आप में हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं।
हिमाचल प्रदेश में सहारा जैसी योजना को लाया गया, जो रोगी पूरी तरह से बेड पर है, उन्हें प्रतिमाह 3000 रुपए सरकार दे, ताकि उनका खर्च इलाज सही से होगा और हजारों लोगों को सहारा याेजना की मदद मिल रही है। देश की सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र देने का काम किया, तो प्रदेश की सरकार ने हिम केयर कार्ड के माध्यम से 5 लाख का इलाज निःशुल्क करने की व्यवस्था की और लाखों लोग इसके साथ जुड़े करोड़ों रुपए का इलाज निःशुल्क हो चुका है। केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों को भी इसके साथ जोड़ा जाए, ताकि बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हिम केयर कार्ड के माध्यम से परिवार के पांच सदस्यों को मिल सके। यह सुरक्षा का चक्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अपने आप में वरदान साबित हो रहा है। अब कॉर्ड भी तीन वर्ष के लिए मान्य कर दिया।
हिमाचल की जनता को लाभ देने के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लगने वाले शुल्क को हिमाचली नंबर की गाड़ियों के लिए माफ करने का काम भी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया, जिसका लाभ पिछले साढे 4 वर्ष में लगाता हिमाचल प्रदेश का हर परिवार उठा रहा है और जब पहले शुल्क देना पड़ता था, तो लड़ाईयां भी होती थी और आज जब हिमाचल के प्रवेश द्वार से हिमाचल में प्रवेश करते हैं, तो हिमाचली नंबर की गाड़ी से कोई शुल्क नहीं वसूला जाता तो गौरव व गर्व होता है।
हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार ने लगातार बेहतरीन निर्णय जमीन पर उतारे हैं, जिनके कारण हिमाचल प्रदेश के गरीब की सेवा का काम हो रहा है। इन निर्णयों के लिए प्रदेश की सरकार साधुवाद के पात्र हैं भाजपा के नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार इसी संकल्प के साथ जनता को राहत प्रदान करते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाते हुए आगे बढ़ते रहे और सामाजिक सुरक्षा का यह सुरक्षा चक्र प्रदेश की जनता को रिवाज बदल कर लगातार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मिलता रहे यही कामना है।
(लेखिका स्वतंत्र लेख लिखती है , भाजपा कसुम्पटी मंडल की उपाध्यक्ष भी है )
