डाडासीबा, नंगल चौक, चनोर व ढलियारा में बच्चों और युवाओं की टोलियों ने मांगी लोहड़ी
( words)
नववर्ष के आगमन के साथ ही शुरू होने वाले विभिन्न त्यौहारों एवं लोक उत्सवों की सूची में लोहड़ी का पर्व खास महत्व रखता है। लोहड़ी पर्व को लेकर डाडासीबा, नंगल चौक,चनोर, ढलियारा आदि में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बच्चे तो बच्चे, युवा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी टोलियां बनाकर घर-घर जाकर सुंदर, मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले धी व्याही हो, सेर शक्कर पाई हो..ब आदि गीत गाकर बच्चों लोहड़ी मांगी। खासकर गांव डाडसीबा के युवाओं ने इस दौरान अपने क्षेत्र में नई शादी वाले घरों में लोहड़ी के साथ बधाई के गीत गाकर खूब जश्न मनाया। लोहड़ी का पर्व सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और खुशहाली का संदेश भी देता है।
