हमीरपुर: भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर-38 के दोनों मंडलों की कार्यकारिणी की घोषित

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर-38 के दोनों मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंगलवार को अणु में आंच रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों मंडलों के अध्यक्षों ने पार्टी निर्देशानुसार दोनों मंडलों की कार्यकारिणी घोषणा की है। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक सदर आशीष शर्मा जी विशेष रूप से मौजूद रहे। हमीरपुर मंडल ग्रामीण की कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया हैं। जिसके तहत मंडल ग्रामीण में राकेश कानूनगो और प्रमोद पटियाल को महामंत्री, वीरेन्द्र सिंह, मीना जसवाल, रीना देवी, देवराज शर्मा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, रक्षा देवी, शंकुंतला ठाकुर, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार और निशा देवी को सचिव, हेमराज शर्मा को मीडिया प्रभारी, मनोहर लाल मिश्रा को प्रवक्ता, राकेश कुमार को कार्यालय सचिव, विशाल चौहान को आईटी संयोजक, अनिल कुमार को आईटी सह संयोजक, संजय पटियाल को सोशल मीडिया संयोजक, अनिरुद्ध शर्मा को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।इसके साथ ही 26 सदस्यीय कार्यकारिणी में सपना शर्मा, जीवन चन्द शर्मा, रिंकू पठानिया, बिधि चंद, दीप चन्द कालिया, मनोहर लाल शर्मा, संजीव ठाकुर, ज्योति देवी, नीना ठाकुर, ललित कुमार, बलबीर कुमार, राजीव कुमार, बिमला देवी, यशवंत सिंह, दया सिंह पठानिया, धनपत राय, मनु बाला, कुसुम कुमारी, वासुदेव, विमल कुमार, रजनी देवी, सतीश शर्मा, प्रवीण कुमार, रवि दत्त शर्मा, शशि बाला, अंजू बाला को सदस्य बनाया गया है। स्थाई आमंत्रित सदस्यों में प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, बीना शर्मा, अजय शर्मा, बलदेव धीमान, आदर्श कांत, राजकुमारी, सुषमा शर्मा, पुरषोतम ठाकुर और माया देवी के नाम शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक आशीष शर्मा, तिलक राज, सुरेश सोनी, मोहिन्द्र सिंह, संजीवन सिंह, सुनीता देवी, कांता शर्मा, कल्पना डोगरा, बललंत राणा शामिल हैं।
वहीं , विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर मंडल शहरी की कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि राजेश ठाकुर और तेन सिंह को महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि कुलभूषण ठाकुर, बिमला शर्मा, अरुण कुमार रजनीश जमवाल को उपाध्यक्ष, अजय सिंह, मोहिन्द्र कुमार, रजनी देवी, बबिता शर्मा, रश्मी पाठक को सचिव, सुरेश बजाज को कोषाध्यक्ष, विक्रांत भारद्वाज को मीडिया प्रभारी, त्रिलोक ढडवाल को प्रवक्ता, अशोक कुमार को कार्यालय सचिव, शशि पाल को आईटी संयोजक, शीतल गौतम को आईटी सह संयोजक, सौरव शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक, जुगल किशोर को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं राम नाथ शर्मा, अशोक कुमार, कुलदीप शर्मा, बलबंत सिंह, चमन लाल, केहर सिंह, विजय कुमार, अजय कुमार, जगरेल सिंह, मनोज कुमार, आशा देवी, विपन कुमार, राज कुमार, सुनीता देवी, अंजना कुमारी, कांता देवी, सुषमा देवी, राज कुमार, बिमला देवी, परमजीत सिंह, मीना देवी, रजनी देवी, सुनील कुमार, नीना कुमारी, जोगेन्द्र सिंह निशा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इसके साथ स्थाई आमंत्रित सदस्यों में बिधि चन्द शर्मा, जोगेन्द्र कुमार, दीप बजाज, सुमन कपिल, मनीष पुरी, अनिल शर्मा, ज्योति प्रकाश शर्मा, विपन कुमार, हरीश शर्मा और सोनी कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक आशीष शर्मा, उर्मिल ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र अत्री, अनिल ठाकुर, उषा बिरला, कमलेश कुमार, रजनीश गौतम और बीना पठानिया शामिल हैं। विधायक सदर आशीष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी को और सुदृढ़ करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। पार्टी की ओर से जो भी कार्यक्रम बताए जाएंगे उनका निष्पादन पूरी लग्न से करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं विधायक सदर आशीष शर्मा ने कहा कि आठ मार्च को जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह हमीरपुर शहरी मंडल की ग्राम पंचायत ललीन में आयोजित किया जाएगा।