हमीरपुर : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडे गए सिविल सप्लाई गोदाम के लिपिक और सहायक

जिला हमीरपुर में सिविल सप्लाई के गोदाम के लिपिक और सहायक को रंगे हाथ रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। मामला हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन का है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टेशन वर्क देने की एवज में रुपयों की मांग कर रहे उपमंडलीय सिविल सप्लाई गोदाम नादौन के लिपिक व सहायक लिपिक को 9600 रुपय रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग हमीरपुर ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ट्रक मालिक ने बुधवार के दिन ही ट्रांसपोर्टेशन वर्क दिए जाने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी। शिकायत मिलने के बाद राज्य सतर्कता विभाग ने एक टीम का गठन किया। रिश्वत की डिमांड के अनुरूप जैसे ही ट्रक मालिक गोदाम में पैसा देने के लिए पहुंचा वैसे ही विजिलेंस टीम ने दबिश दे दी। इस दौरान गोदाम के लिपिक को 9600 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार सिविल सप्लाई उपमंडलीय गोदाम के लिपिक तथा सहायक लिपिक ने एक ट्रक मालिक से ट्रांसपोर्टेशन का कार्य देने की एवज में ₹9600 की डिमांड की। ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग हमीरपुर में कर दी। सतर्कता विभाग को सूचना मिलते ही त्वरित प्रभाव से एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और ठीक उसी समय दबिश दी जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत का पैसा संबंधित लिपिक को थमाया। रिश्वत की राशि हाथ में आते ही विजिलेंस विभाग ने दबिश दे दी तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। इस बारे में जब विजिलेंस विभाग के डीएसपी लालमन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक ट्रक मालिक से ट्रांसपोर्टेशन के काम को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी। सिविल सप्लाई के उप मंडलीय गोदाम नादौन के लिपिक तथा सहायक लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।