हमीरपुर : भोरंज के नरेंद्र पाल बने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता, भोरंज में खुशी की लहर
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के गांव सुगरबाड़ में एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र पाल सिंह के लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नरेंद्र पाल सिंह के पिता सेना में थे और माता गृहिणी हैं। इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भोरंज के सरकारी स्कूल से की और उसके बाद उन्होंने प्री इंजीनियरिंग डी.ए.वी. कांगड़ा से की। हिमाचल प्रदेश में मेरिट में आने के बाद इनका चयन आर.ई.सी. हमीरपुर में हुआ। जहां से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह लोक निर्माण विभाग में वर्ष 1993 में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त हुए। लोक निर्माण विभाग में नरेंद्र पाल सिंह सहायक अभियंत के रूप में इनकी पहली नियुक्ती प्रदेश के जिला किनौर के कल्पा में हुई। उसके बाद इन्होंने जिला कांगड़ा के नूरपुर, देहरा व हमीरपुर जिले के बड़सर में बतौर सहायक अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2006 में वह अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने अधिशासी अभियंता के पद पर काजा, एन.आई.टी. हमीरपुर, देहरा, हमीरपुर व टौणी देवी में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2017 में इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए। अधीक्षण अभियंता के पद पर नेशनल हाईवे शाहपुर, हमीरपुर व ऊना में अपनी सेवाएं दीं। अभी हाल में ही वे मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में वे लोक निर्माण विभाग धर्मशाला जिला कांगड़ा में बतौर मुख्य अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अशोक ठाकुर, विजय ठाकुर, रमेश चंद, अजय ठाकुर, रणवीर रांगडा, हेत राम, बलवंत ठाकुर, राजिंदर सिंह, प्रितम चंद, विक्रम वर्मा, राज कुमार, रोशन लाल, वीर सिंह व प्रकाश चंद ने उन्हें बधाई दी है।
