टीबी मुक्त अभियान को सौ दिन में सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता: डॉ. राजेश गुलेरी
खंड डाडा सीबा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी डाडा सीबा के सभागार में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस बैठक में खंड डाडा सीबा के समस्त चिकित्सा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन खंडचिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश ने किया। इस बैठक में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने टीबी मुक्त अभियान के सौ दिवसीय अभियान को बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने के दिशानिर्देश समस्त चिकित्सा अधिकारियों को दिए।15787 चिन्हित व्यक्तियों का आशा बर्कर घर घर भ्रमण करेक 10 लक्षणों के बारे में जानकारी एकटठा करेंगी व लक्षण वालों की आधुनिक नैट जाँच करवाएंगी । सभी का छाती का एक्स-रे, साय टीबी जाँच किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत दैनिक प्रतिवेदन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने यह जानकारी भी दी कि सभी स्वास्थ्य संसथानों पर बैंनर लगाकर जानकारी जन मानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जन भागेदरी के अन्तर्गत सभी निक्षय शपथ लेंगे, जिन जोखिम पूर्ण आबादी का एक्स रे जाँच नोर्मल है व साय् टीबी जाँच पोजिटिव हैं - उन्हे टीबी प्रेवेटिव इलाज (टीपीटी) किया जाएगा जो टीबी मुक्त भारत अभियान मैं मील का पत्थर सबित होगा। इस अभियान का नारा है जन जन का रखे ध्यान टी.बी. मुक्त भारत अभियान। बैठक के दौरान जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलेरी ने कहा कि आम जनमानस तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ।
डॉ गुलेरी ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारी समुदाय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य वार्ता दें। डॉ गुलेरी ने इस समीक्षा बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवम योजनाओं जे एस वाई, मातृ शिशु सुरक्षा कार्यक्रम , एनसीडी, क्षय निवारण कार्यक्रम, एच आईवी एड्स, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम , एच एम आई एस पोर्टल पर आरकेएस मीटिंग की रिपोर्टिंग , राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के बारे में विस्तार से चर्चा के साथसाथ चिकित्सा अधिकारियों को इन कार्यक्रमों को सुदृढ़ व आमजनमानस तक बेहतर ढंग से पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिए ।डॉ गुलेरी ने बैठक के दौरान आयुष्मान आरोग्य शिविर, टेली कंसल्टेशन, सशक्त पोर्टल, पीएमएसएमए , प्रेस्किप्शन ऑडिट , मेडिलापर , अनमोल एप ,आईएफ ए पिंक टैबलेट, आईडीपीसीएफ अभियान, आरसीएच पोर्टल, एच एम आई एस , निक्षय शिविर का आयोजन , साई टीबी ,लेप्रोसी, एचबीएनसी ,एचबीवाईसी ,100 दिवसीय निक्षय शिविरअभियान से जुड़ी विस्तृत चर्चा के साथ साथ विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए।
