दाड़लाघाट: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में किया कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया। साथ ही विद्यार्थियों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ उदित शुक्ला ने कोरोना टेस्ट लिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी शारीरिक दूरी बनाकर ,मास्क लगाकर व हाथ सैनिटाइज करके कोरोना वायरस से बच सकते हैं।प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचना जरूरी है, ताकि पढ़ाई अच्छे से हो सके। इस दौरान 30 विद्यार्थियों व शिक्षकों का कोरोना टेस्ट किया गया। जबकि इससे पहले भी 30 कोरोना टेस्ट विद्यालय से लिए जा चुके है। इस मौके पर डॉ उदित शुक्ला, जितेंद्र कुमार, अमर कपिल, प्रधानाचार्य राजीव गौतम, उपप्रधानाचार्य हंसराज, राजेश पटियाल, महेन्द्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश,भोपाल, क्षमा मंजू देवी सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
