देश में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटे में आए 72 हजार से ज़्यादा नए केस
( words)
देश में कोरोना ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 72 हजार 182 नए मामले सामने आए हैं और 452 लोगों की मौत हुई है। अब देश में एक्टिव केस की संख्या 5 लाख 85 हजार को पार कर गया है। कोरोना से अब तक करीब 1 लाख 63 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। वंही, महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर के चलते कोहराम मचा हुआ है। 31 मार्च को राज्य में 39,544 नए केस दर्ज हुए और 227 मौतें हुईं। बुधवार तक राज्य में 3,56,243 केस एक्टिव दर्ज हुए हैं।